फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife murder in dowry case.

भैंस और कार के लिए पति बना हैवान

Wed, 03 Sep 2014 08:52 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
Wife murder in dowry case.

ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी में दहेज में भैंस और कार देने की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला। दनकौर के मड़पा गांव में सोमवार को ये घटना हुई।

विज्ञापन


मायके वालों ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ जारचा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई दी है। सभी आरोपी मौके से फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि, दनकौर के मड़पा गांव निवासी अलीमुदीन ने अपनी बेटी समीना की शादी छह माह पहले जारचा के कलैंदा गांव के वकील के बेटा तस्लीम के साथ की थी।
विज्ञापन


अलीमुद्दीन ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। दहेज में भैंस और कार देने की मांग की जा रही थी।

मायके वालों पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wife murder in dowry case.

मांग पूरी न होने पर सोमवार शाम तस्लीम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर समीना पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। समीना के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जब तक आग बुझाई गई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जारचा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी ससुराली फरार हो चुके थे। मायके वालों ने पति तस्लीम, ससुर वकील और सास परवीन के खिलाफ जारचा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed