{"_id":"1d69b950ab1ace7bb2f8d31b296d81d4","slug":"wife-murder-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की बेरहमी से हत्याकर सुसाइड करने चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की बेरहमी से हत्याकर सुसाइड करने चला
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में घरेलू कलह में एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने निकल गया। हिम्मत नहीं जुटा पाने पर दो दिन बाद बुधवार को उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। खजूरी खास थाना पुलिस ने लक्ष्मण गुप्ता (28) निवासी खैर, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर पत्नी सुमन (25) का शव घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
लक्ष्मण और सुमन की शादी करीब चार साल पूर्व हुई थी। सुमन का घर गांव सीकरी, जिला गाजीपुर, यूपी में है। लक्ष्मण का परिवार खैर, अलीगढ़ में रहता है। उसके परिवार में पिता ओमप्रकाश, मां, तीन भाई और दो बहनें है। शादी के कुछ समय बाद लक्ष्मण दिल्ली आकर मोल्डिंग की एक फैक्टरी में काम करने लगा। लक्ष्मण के मुताबिक सुमन घर का काम नहीं करती थी। इसके अलावा वह दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 80 लाख रुपये की मांग करती थी। रविवार को ही दोनों वेस्ट करावल नगर में किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
लक्ष्मण के मुताबिक सोमवार दोपहर को झगड़े के दौरान उसने सुमन की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसने भी आत्महत्या की ठानी और घर पर ताला लगाकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां हिम्मत न जुटा पाने पर उसने बुधवार दोपहर खजूरी खास थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सुमन के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन