पत्नी की राह में पति बना कांटा, आशिक ने हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर के थोरा गांव में 10 अगस्त को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने ही प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
सीओ डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 10 अगस्त की रात को थोरा गांव में गिरीराज की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अवैध संबंध का मामला सामने आया।
पत्नी की साजिश, प्रेमी से कटवाया
पुलिस के अनुसार, गांव का कृपाल सिंह और गिरीराज दोस्त थे। कृपाल सिंह और गिरीराज की पत्नी मीना के बीच अवैध संबंध हो गए थे। इस कारण मीना और कृपाल उसे बीच का कांटा मानने लगे थे। इसके अलावा जब मीना उससे जमीन बेचने की बात करती तो वह मना कर देता था।
10 अगस्त को गिरीराज की पत्नी ने उसे योजना के तहत सोने के लिए अहाते में भेज दिया। इस बीच कृपाल ने दोस्त केशव प्रसाद उर्फ कुक्की को वारदात में अपने साथ मिला लिया। दोनों ने शराब पी और आधी रात के बाद युवक की हत्या कर दी।
फावड़े से काटा गया था युवक को
सीओ ने बताया कि अहाते में गिरीराज का बेटा सोनू सोता था, लेकिन योजना बनाने के बाद मीना ने उसको अहाते में सोने के लिए भेजा और बेटे को घर पर ही सुला लिया। दोनों आरोपियों ने फावडे़ और चाकू से वारदात को अंजाम दिया था।
फावडे़ को पुलिस ने उसी दिन बरामद कर लिया था जबकि चाकू को कृपाल की निशानदेही पर बरामद किया है। सीओ के अनुसार, युवक के भाई तेजसिंह ने बताया था कि घटना वाले दिन कृपाल रात को उनके अहाते के पास घूमता हुआ देखा गया था। जिससे उस पर संदेह हुआ और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी पता चली।