फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife killed husband who has bad eyes on daughter in gurugram

पति की बेटी पर थी बुरी नजर, पत्नी ने सिलबट्टे से मारकर उतारा मौत के घाट

Thu, 23 Feb 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Feb 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
wife killed husband who has bad eyes on daughter in gurugram
गुरुग्राम के गांव नाथूपुर में एक महिला को पति द्वारा उसकी बेटी पर बुरी नजर रखना सहन नहीं हुआ। दंपति के बीच हुई बहस और झगड़े के दौरान महिला ने पति के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। सुबह देखा तो वह मृत मिला।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बंगाल के नदिया शहर का रहने वाला वजीजुल जफादर गांव नाथूपुर में विजयपाल की जमीन पर बनी झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी मिट्ठू खातून को उसके पहले पति से 16 वर्षीय एक बेटी है, जबकि वजीजुल से भी उसे दो बच्चे हुए। पुलिस के मुताबिक, मिट्ठू खातून का कहना है कि उसका पति सौतेली बेटी पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर सिर से बहता रहा खून

wife killed husband who has bad eyes on daughter in gurugram
इसी बात को लेकर मंगलवार शाम उनके बीच बहस हो गई थी। झगड़े के दौरान खातून ने पति के सिर पर सिलबट्टा उठाकर मार दिया, जिससे वह शांत होकर लेट गया। बताया जा रहा है कि चोट लगने के कारण सिर से रात भर खून बहता रहा।

सुबह उसे उठाया गया तो वह मृत मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। डीएलएफ फेज-3 पुलिस के प्रभारी पीएसआई यशबीर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

इसके अलावा आरोपी मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से सिर पर वार करने के लिए प्रयोग किया गया सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया है। महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed