{"_id":"570c47474f1c1ba84e4a6ab8","slug":"wife-died-in-suspected-in-illegal-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में पहले खाया जहर, फिर पंखे से लटक गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में पहले खाया जहर, फिर पंखे से लटक गई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
पति के अवैध संबंध के शक में एक महिला ने सेक्टर-51 में सोमवार सुबह पहले जहर खाया। इसके बाद पंखे में रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। पति उस समय दूध लाने गया था। घर पहुंचा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से महोबा के गुरदयालपुर गांव निवासी ठाकुर दास और उनकी पत्नी सुनीता (22) दो बच्चों के साथ सेक्टर-51 में एक डॉक्टर के घर पर किराये पर रहते थे। सुनीता डॉक्टर के घर काम करती थी, जबकि ठाकुर दास डॉक्टर का ड्राईवर है। वह सुबह करीब 10 बजे दूध लाने गया था। दूध लेकर घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गया तो देखा कि पंखे पर पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। ठाकुर दास ने पुलिस को बताया कि जिस समय पत्नी को फंदे से उतारा, उस दौरान उसकी सांस चल रही थी। पत्नी को शक था कि उसके किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने अस्पताल से ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई भी सुइसाइड नोट नहीं मिला। वहीं, डॉक्टरों ने खुलासा किया कि महिला ने जहरीला पदार्थ भी खाया था।
विज्ञापन