{"_id":"57b9e9d04f1c1bc765d4f38f","slug":"when-wife-go-her-home-husband-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी रूठकर गई मायके तो पति ने खुद का गला रेतकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी रूठकर गई मायके तो पति ने खुद का गला रेतकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के रूठकर मायके जाने से आहत एक युवक ने गला रेतकर अपनी जान दे दी। युवक की शिनाख्त बीरू (27) के रूप में हुई है। पड़ोसियों की मानें तो बीरू ने बीच सड़क पर अपना गला काट लिया।
विज्ञापन
गला कटते ही कुछ दूर भागने के बाद बीरू सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बीरू अपने परिवार के साथ गली नंबर-16 भजनपुरा में रहता था। करीब सात साल पहले बीरू की विश्वास नगर निवासी पूजा से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन
बीरू नशे का आदी थी। इसी वजह से उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा हो जाता था और वह उससे मारपीट करता था। इसी वजह से करीब एक माह पूर्व पूजा रूठकर अपने मायके चली गई थी। बीरू उसे बुलाने के प्रयास कर रहा था।
शनिवार रात को नशे में वह गली नंबर-5 में पहुंचा। यहां उसके पिता राम बहादुर रहते हैं। गली में खड़ा होकर बीरू अपनी पत्नी को फोन कर बुलाने लगा। पत्नी के मना करने पर उसने चाकू से खुद का गला काट लिया।