{"_id":"f7c294d559c9f68dd790672c0407a74c","slug":"when-the-money-was-not-filled-with-marijuana-cigarettes-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता के घर से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीजेपी नेता के घर से लाखों के जेवर चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरूनगर सेकेंड में चोरों ने बीजेपी नेता और लोहा कारोबारी जितेंद्र अग्रवाल के मकान को निशाना बनाया। चोर साढ़े चार लाख रुपये और सोने-चांदी के करीब 8 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी गया जेवर उन्होंने बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखा था।
विज्ञापन
कारोबारी परिवार के साथ दो दिन से दिल्ली में भांजे के शादी में शरीक होने गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन
लोहा कारोबारी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वे बीजेपी में हैं, जबकि उनके हापुड़ में रहने वाले भाई विजय अग्रवाल बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हैं। पांच जुलाई को वे पत्नी अलका, बेटी रितिका और बेटे रितविक के साथ दिल्ली गौतमनगर गए थे, वहां उनके भांजे की शादी थी।
विज्ञापन
मकान बंद था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देख उन्हें सूचना दी। घर पहुंचकर उन्होंने देखा मेन गेट समेत छह से ज्यादा ताले टूटे हुए थे। पूरा घर खंगाला हुआ था। करीब 12 लाख कीमत की ज्वैलरी और नगदी गायब थी।
जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वे बेटी की शादी की तैयारी कर रहे हैं, चोरी गई अधिकांश ज्वैलरी उन्होंने बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखी थी। सिहानी गेट पुलिस ने मौका मुआयना किया।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी पड़ताल की। एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश जारी है।
गेट पर पड़े अखबारों ने की ‘मुखबिरी’
पड़ोसियों की मानें तो कई संदिग्ध लोग कालोनी में घूमते हुए दिखे थे। कयास है कि कारोबारी के गेट पर दो दिन के अखबार पड़े देख चोरों को अंदाजा हो गया होगा कि मकान बंद है। कारोबारी ने बताया कि पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने रविवार रात करीब एक बजे खटपट की आवाज सुनी थी।
शादी से आने के बाद लगने थे सीसीटीवी
कारोबारी ने बताया कि शादी से लौटने के बाद उन्हें घर में सीसीटीवी लगवाने थे। कालोनी में एक घर में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन कैमरे का फोकस दूसरी दिशा में है, शुरुआती जांच में चोरों की फुटेज नहीं आ रही है। पुलिस कई दिन की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है।