फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   was waiting for the girl to be adult

वो कर रहे थे लड़की के बालिग होने का इंतजार

Thu, 26 Dec 2013 11:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
was waiting for the girl to be adult

नई दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके से सितंबर में अगवा की गई नाबालिग को पुलिस ने यूपी के इटावा जिले से मुक्त करा लिया, साथ ही आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान अमर सिंह और उसके पुत्र हरिओम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने नाबालिग को अगवा करने की बात स्वीकार की। अमर ने जेल में बंद अपने छोटे बेटे अनूप को रिहा कराने के लिए नाबालिग को अगवा किया था।

पुलिस की मानें तो आरोपी अमर 16 वर्षीय लड़की के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। उसे यकीन था कि बालिग होने के बाद लड़की अनूप के पक्ष में बयान देगी, जिसके बाद वह रिहा हो जाएगा।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2012 में अनूप लड़की के पड़ोस में रहता था। उसी दौरान मई में वह नाबालिग को बहला-फुसला अपने साथ ले गया था, लेकिन परिजन लड़की को ले आए। इस बीच मई 2013 में अनूप दोबारा नाबालिग को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को ढूंढ़ निकाला और अनूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच 22 सितंबर को महेंद्रा पार्क से नाबालिग फिर गायब हो गई। परिजनों ने अनूप के परिवार पर शक जताया।


पुलिस से छानबीन की तो पता चला कि अनूप का पिता अमर सिंह अपने परिवार के साथ इटावा स्थित अपने घर से गायब है। काफी तलाश के बाद नाबालिग इटावा में ही मिल गई। पुलिस ने अमर सिंह व उसके बेटे हरिओम को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed