फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was unconscious before raping schoolgirl.

नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा को किया था बेहोश

Mon, 29 Dec 2014 01:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Dec 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
Was unconscious before raping schoolgirl.

मल्टीप्लेक्स में छात्रा से रेप के आरोपी अभिषेक को सिहानी गेट पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। दूसरी तरफ, छात्रा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले मूवी देखने गई थी, तब उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई थी।

विज्ञापन


शनिवार को जब वह रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ देख रही थी तो आरोपी उसे बुलाकर खाली थियेटर में ले गया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसे बेहोशी छाने लगी तो उसके साथ रेप किया। होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को बताया।
विज्ञापन


छात्रा की मानें तो मकान मालिक की इस बात में सच्चाई नहीं है कि उसकी शादी और तलाक हो चुका है। उसकी शादी नहीं हुई है। उसका रिश्ता हुआ था, जो टूट गया था।

बता दें कि शनिवार सिहानी गेट क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने मल्टीप्लेक्स के कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि रेप की पुष्टि के लिए छात्रा की स्लाइड बनाकर टेस्ट के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी। वहीं, मल्टीप्लेक्स मैनेजर का कहना है कि घटना संदिग्ध है। आरोपी अभिषेक निवासी गौतमबुद्धनगर दो माह से मल्टीप्लेक्स में नौकरी कर रहा था।

जिस वक्त की छात्रा घटना बता रही है, उस दौरान मल्टीप्लेक्स में काफी लोग रहते हैं। ऐसे में रेप की घटना की संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed