फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was called to the money excuse murder, four arrested.

पैसे देने के बहाने बुलाकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2015 01:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
Was called to the money excuse murder, four arrested.

मसूरी पुलिस ने फाइनेंसर उमेश नागर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दोस्त और बिजनेस पार्टनर अमित समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, मृतक की चेन और लॉकेट बरामद किया है।

विज्ञापन


प्लानिंग के तहत पैसे देने के बहाने उमेश को बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई थी। डेढ़ लाख रुपये सुपारी तय हुई थी। मारने से पहले उसे बेहोश किया गया था।

मुख्य आरोपी पूर्व बैंक असिस्टेंट मैनेजर अमित 2 लाख रुपये का विवाद बता रहा है, जबकि मृतक के परिजन साढ़े तीन करोड़ रुपये का। कुख्यात रहे युद्धवीर बाटा का भतीजा बताए जा रहे दीपक समेत दो आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी अमित, चंद्रकांत, नवनीत व लोकेश हैं। नवनीत सहारनपुर का है। चंद्रकांत व लोकेश बुलंदशहर के हैं। दीपक व शब्बीर भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी अमित इलाहाबाद का है व इंदिरापुरम में रहता है। छह-सात साल पहले बैंक से लोन लेने के दौरान उमेश से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद अमित नौकरी छोड़ उमेश से पैसे इनवेस्ट कराता था।


अमित ने बताया कि उसने उमेश से 35 लाख रुपये लिए थे, जिनसे 62 लाख रुपये कमाकर उसे दिए थे। फिर भी वह उससे पैसे मांग रहा था।

वारदात के दिन भी उसे साढ़े चार लाख रुपये दिए, जिन्हें लेकर वह चला गया, मगर फिर लौटकर आया और दो लाख रुपये और मांगने लगा।

तब उसने फोन कर उमेश को बुलाया व सीसीटीवी से बचने को उसकी कार सोसायटी के बाहर रुकवा दी। उसे फ्लैट पर बुला अधमरा कर दिया और कार में डाल मसूरी क्षेत्र में ले गए। इस दौरार कार के डैक की आवाज बढ़ा दी व मसूरी क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed