फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wanted to marry with child's aunt, kidnapped the kid

बच्चे की मौसी से करना चाहता था शादी इसलिए मासूम को कर लिया अगवा

Tue, 20 Sep 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
wanted to marry with child's aunt, kidnapped the kid
- फोटो : Demo Pic

पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में छह साल के मासूम की मौसी से शादी करने के लिए एक युवक ने एक तरफा प्यार में बच्चे को अगवा कर लिया। आरोपी बच्चे को मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मासूम को बिहार से सकुशल मुक्त कराकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान पिंटू कुमार (22) के रूप में हुई है। गत 14 सितंबर को स्कूल के बाहर से आरोपी मासूम को अगवा कर बिहार ले गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मुंडका निवासी सलमा (बदला हुआ नाम) ने अपने छह साल के बेटे के अगवा होने की शिकायत पुलिस से की थी। बच्चा पास के निगम स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। सलमा ने पुलिस को बताया कि उसका जानकार पिंटू कुमार बच्चे को स्कूल से अगवा कर ले गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडका से बच्चे को अगवा कर बिहार ले गया आरोपी

wanted to marry with child's aunt, kidnapped the kid
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

अब वह कहता है कि अगर सलमा की छोटी बहन से उसकी शादी नहीं करवाई गई तो वह बच्चे को मार देगा। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने बिहार के मुगलसराय जाते समय रास्ते से कॉल की थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो गई। 

इधर टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा में पिंटू की बुआ से बच्चे को बरामद कर आरोपी को दबोच लिया।पिंटू ने बताया कि वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रहता है। वह बिहार में सलमा का पड़ोसी था। 

इसी वजह से उसकी सलमा के पति से भी दोस्ती हो गई। इधर पिंटू ने सलमा की बहन को देखा तो वह उससे एक तरफा प्यार करने लगा। उसने शादी की बात सलमा व उसके पति से की लेकिन दोनों इसके लिए तैयार नहीं हुए। 

आरोपी ने सलमा के छह साल के बेटे को अगवा करने की योजना बना डाली। योजना के तहत वह स्कूल से बच्चे को अपने साथ बिहार ले गया और उसने शादी का दबाव बनाने के लिए कॉल करना शुरू कर दिया। ऐसा न करने पर बच्चे को मारने की धमकी दी गई। पुलिस पिंटू से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed