{"_id":"5745f6d84f1c1ba22c69197a","slug":"wanted-criminal-of-cbi-arrested-after-6-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को 6 साल से दे रहा था चकमा, तुक्के में पुलिस के हत्थे चढ़ा सांप्रदायिक दंगे का आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई को 6 साल से दे रहा था चकमा, तुक्के में पुलिस के हत्थे चढ़ा सांप्रदायिक दंगे का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 26 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोपालगढ़ दंगे का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल से सीबीआई को चकमा देने वाला सांप्रदायिक दंगे के आरोपी को पुलिस ने तुक्के में गिरफ्तार किया। पुलिस बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश करेगी। जहां पर सीबीआई उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। एक माह पहले बिलासपुर के पास से एक ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ कॉपर से भरा हुआ माल गायब किया था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे क्राईम यूनिट छह बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मास्टर माइंड जावेद पुत्र मोहम्मद हनीफ गांव जोतरी पीपल थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि वह छह साल पहले गोपालगढ़ में हुए सांप्रदायिक दंगे में वांछित अपराधी है। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है तथा इसको पकडने के लिए सीबीआई ने इस पर 10 हजार रुपये के ईनाम की भी घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना सीबीआई को दे दी है। बृहस्पतिवार को वह अदालत से इसका ट्रांजिट रिमांड लेगी। गौरतलब है कि छह साल पहले हुए दंगे में दस लोगों की मौत हो गई थी। आरोपी ने इन दिनों दिल्ली से लेकर राजस्थान में अपना ठिकाना बना रखा था।