फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः बच्चे को बस से अगवा करने वाले किडनैपरों का सामने आया बीवी और गर्लफ्रेंड कनेक्शन, ये थी चाल

Sat, 10 Feb 2018 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
vihan kidnapping case: police probes girlfriend and wife connection of kidnappers, this was plan
vihan kidnapping - फोटो : अमर उजाला

जीटीबी एंक्लेव इलाके में 60 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किए गए मासूम विहान मामले में पुलिस की गिरफ्त में बदमाश नितिन रोज नए खुलासे कर रहा है।

vihan kidnapping case: police probes girlfriend and wife connection of kidnappers, this was plan
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में आरोपी नितिन ने बताया है कि वह अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के जरिये किसी ज्वेलर से रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के चक्कर में था। इसके लिए उसने दो साल पहले ब्रेकअप के बाद अलग हो चुकी गर्लफ्रेंड से दोबारा संपर्क किया। पूर्व प्रेमिका को बच्चे को अगवा किए जाने की बात नहीं बताई थी। नितिन ने मीठी-मीठी बातें कर लड़की का दुबारा विश्वास भी जीत लिया। नितिन की दूसरी गर्लफ्रेंड ऐसे ज्वेलर की तलाश कर भी रही थी। वहीं नितिन की मौजूद गर्लफ्रेंड उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

vihan kidnapping case: police probes girlfriend and wife connection of kidnappers, this was plan
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में नितिन ने बताया कि वह 35 साल पुराना अपना ढाबा चला रहा था। घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी भी कर दी थी। नितिन की अपनी पत्नी से बनती भी नहीं थी। शादी से पूर्व उसकी गर्लफ्रेंड शालू (बदला हुआ नाम थी) थी। शादी के बाद उससे उसका संबंध खत्म हो गया था। इधर मौजूदा समय में सपना (बदला हुआ नाम) उसकी गर्लफ्रेंड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vihan kidnapping case: police probes girlfriend and wife connection of kidnappers, this was plan
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

सपना ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ था। वह अपना बुटीक खोलना चाहती थी। नितिन पत्नी को जल्द तलाक देकर उससे शादी की बात कर रहा था। नितिन ने बताया कि सपना नहीं चाहती थी कि वह कोई गलत काम कर रुपया कमाए, इसके लिए उसने अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड सपना को कुछ नहीं बताया था। 

विज्ञापन
vihan kidnapping case: police probes girlfriend and wife connection of kidnappers, this was plan
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

इधर नितिन को पता था कि उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड बेहद सीधी-साधी है। वह उससे ज्यादा सवाल जवाब नही करेगी। इसलिए उसने दो साल बाद एक नए सिम से उसे कॉल किया। शालू से बातचीत कर उसने बताया कि उसकी बिजनेस में एक बड़ी रकम आने वाली है। लेकिन वह अपने खाते में नहीं मंगवा सकता है। उसने बताया कि साठ लाख रुपये कोई ज्वेलर बड़ी आसानी से अपने खाते में मंगवा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed