फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: वो चीखती रही और कुछ बेरहम डंडों से पीट-पीट कर बनाते रहे वीडियो

Sat, 03 Feb 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 03 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
video of beating a girl gone viral
viral video - फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट स्थित बिसरख क्षेत्र के शर्मसार करने वाले दो वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें कुछ युवक एक युवती और दो युवकों को बेरहमी से डंडों से पीट रहे हैं और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। (सभी फोटोः जेपी शर्मा)

‘भाई-अंकल मत मारो’ 

video of beating a girl gone viral
viral video - फोटो : अमर उजाला

वीडियो मेें रोती-चीखती युवती रहम की अपील कर रही है और आरोपी पीड़िता व उसके साथ मौजूद दो युवकों को पीटकर वीडियो बना रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की पहचान कर हिरासत में ले लिया गया है।

video of beating a girl gone viral
viral video - फोटो : अमर उजाला

सोशल साइट्स पर मंगलवार को 57 और 39 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हुए। इनमें एक युवती और कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवकों की आवाज भी सुनाई दे रही है।वीडियो में अभद्र शब्दों का प्रयोग कर युवती पर अवैध रिश्ते बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। कंधे पर बैग टांगे युवती और उसके साथ मौजूद दो युवक जैसे ही अभद्रता का विरोध करते हैं, वहां मौजूद युवक उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
video of beating a girl gone viral
viral video - फोटो : अमर उजाला

युवती पर भी आरोपी डंडे से वार करते हैं। घटना बिसरख गांव के आसपास किसी निर्माणाधीन साइट के करीब एकांत स्थान की प्रतीत हो रही है। युवती रोती हुई आरोपियों से अभद्रता व मारपीट न करने की अपील करती दिख रही है। युवती बार-बार रोते हुई कह रही है, ‘भाई मत मारो’, ‘अंकल रहने दो’।

विज्ञापन
video of beating a girl gone viral
viral video - फोटो : अमर उजाला

युवती की अपील का आरोपियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वीडियो में एक राहगीर भी कुछ दूरी पर यह वारदात देखता दिख रहा है। आरोपी चिल्ला-चिल्लाकर युवती के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आरोपी यह भी कह रहे हैं कि युवक साथ मौजूद युवती को भतीजी बता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed