फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Valentine's Day: The head separated from the torso wife spent two days with the bodies of

सिर से धड़ को अलग कर पत्नी के शव के पास बैठकर दो दिन तक पीता रहा शराब

Thu, 16 Feb 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: The head separated from the torso wife spent two days with the bodies of
madhu vihar murder - फोटो : अमर उजाला

एक ओर मंगलवार को पूरा विश्व वेलेंटाइन डे मना रहा था, वहीं एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के साथ दो दिन बिता दिए। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

विज्ञापन


बाद में सिर को एक बैग में डालकर आरोपी ने अपने दोस्त से कुछ रुपये और शव ठिकाने लगाने के लिए मदद मांगी। दोस्त ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त मनीषा (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मनीषा के पति सुबोध कुमार (43) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस को घटना स्थल से एक डंडा, आरी और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मनीषा का रस्सी से बंधा हुआ शव बरामद हुआ

Valentine's Day: The head separated from the torso wife spent two days with the bodies of
file photo - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रांची झारखंड का रहने वाला सुबोध कुमार परिवार के साथ बी-1, गली नंबर-3, चंद्र विहार, मंडावली में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी मनीषा और पांच व सात साल की दो बेटियां हैं।

सुबोध प्लंबर का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व सुबोध अपनी बच्ची को झारखंड छोड़ आया था। इधर मंगलवार दोपहर करीब 12.00 बजे एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर सूचना दी कि उसके पड़ोसी ने पत्नी की हत्या कर दी है और वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा है।

खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घर से मनीषा का रस्सी से बंधा हुआ शव बरामद हुआ। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। शव से सिर भी गायब था। छानबीन के बाद मनीषा का सिर एक बैग में पुलिस को वहीं घर से मिल गया। शव के पास एक डंडा और आरी पुलिस को मिली।

दो दिन पूर्व अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी

Valentine's Day: The head separated from the torso wife spent two days with the bodies of
demo pic - फोटो : SELF

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दो दिन पूर्व अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में उसने उसका गला भी घोंटा था। लेकिन वह अपनी पत्नी का शव ठिकाने नहीं लगा पाया। ठिकाने लगाने के लिए उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे बैग में भर कहीं फेंकने की योजना बनाई।

इसके लिए आरोपी ने एक बैग व आरी का इंतजाम किया। पहले उसने पत्नी के सिर को धड़ से अलग एक बैग में डाल दिया। सुबोध को लगता था कि वह शव अकेले ठिकाने नहीं लगा पाएगा। इसके लिए उसने अपने पड़ोसी व दोस्त से रुपये व मदद मांगी।

लेकिन दोस्त ने पुलिस को इसी सूचना दे दी। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे लगता था कि मनीषा का चरित्र ठीक नहीं है। वहीं खुद आरोपी ने दूसरी शादी की हुई थी। इसी वजह से मनीषा आरोपी पर दूसरी पत्नी को छोडने का दबाव बनाती थी। इसी से परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed