फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   used to supply illegal liquor for the treatment of Kidney, accused told his story to the police

किडनी के इलाज के लिए करता था अवैध शराब की सप्लाई, आरोपी ने पुलिस को सुनाई अपनी कहानी

Sat, 26 May 2018 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
used to supply illegal liquor for the treatment of  Kidney, accused told his story to the police
arrested

दिल्ली में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के 89 कार्टन बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश उर्फ ओमी (24) को जगदंबा कॉलोनी, मदनपुर खादर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यहां एक घर से अवैध शराब के 50 कॉर्टन बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह जगदंबा कॉलोनी निवासी कमल उर्फ कोमल (45) के संपर्क में आया। अपोलो अस्पताल में कमल के किडनी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उसने अवैध शराब की सप्लाई के लिए ओमी को प्रतिमाह 6,000 रुपये देने का वादा किया था। ओमी फरीदाबाद से अवैध शराब सस्ते दामों पर लेकर आता था। वहीं अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में पुलप्रह्लादपुर निवासी मोहम्मद खान (26) को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से अवैध शराब के 39 कार्टन बरामद किए गए। आरोपी सूरजकुंड, हरियाणा से लेकर खोड़ा कॉलोनी (गाजियाबाद) में अवैध शराब की सप्लाई करता था। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed