{"_id":"5edf26ba8ebc3e433c6129ea","slug":"union-home-minister-amit-shah-security-personnel-kidnapped-and-looted-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी का अपहरण कर लूटपाट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षाकर्मी का अपहरण कर लूटपाट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Wed, 10 Jun 2020 07:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी के अपहरण का मामला सामने आया है। तीन बदमाश सुरक्षाकर्मी को गाड़ी समेत अपहरण कर झज्जर ले गए और मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद डीसीपी दीपक सहारण समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश में जुट गया। पटौदी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अलावा अपराध शाखा की तीन टीमें भी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रेवाड़ी के कोसली निवासी ऋषिराज (52) दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक है। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर सुरक्षा में तैनात है। सोमवार रात को वह अपने घर से गाड़ी में दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
पटौदी के करीब राजपुरा गांव में एक गाड़ी उनके बगल में आई, इसमें बैठे युवक ने गाड़ी के टायर की ओर इशारा करते हुए रोकने को कहा। सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी में कुछ दिक्कत होने की आशंका पर गाड़ी रोकी, गाड़ी रुकते ही तीन बदमाश गाड़ी से उतरे व सुरक्षाकर्मी को घेर लिया।
एक ने उनके सिर पर पिस्तौल से वार किया और साथियों की मदद से पिछली सीट पर डाल दिया। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी के हाथ बांधकर उनके आंखों पर पट्टी बांध, अपहरण कर झज्जर की ओर ले गए। करीब एक घंटे गाड़ी में घुमाने के बाद मारपीट कर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
राहगीर की मदद से सुरक्षाकर्मी ने झज्जर पुलिस को इत्तला किया। मामला पटौदी का होने के कारण उसे पटौदी लाया गया। यहां पूरे मामले की जानकारी डीसीपी मानेसर दीपक सहारण को दी गई। इसके बाद पुलिस में खलबली मच गई।
बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी, अपराध शाखा यूनिट व इंटेलिजेंस टीमों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीमों को बदमाशों की तलाश कार्य में लगा दिया गया है। देर रात तक पुलिस में बदमाशों की तलाश छापेमारी कर रही थी। आसपास के जिलों में पुलिस ने अलर्ट करवा दिया है। पूरे मामले को सिर्फ लूट की आशंका से नहीं बल्कि दूसरे कोण से भी जांच की जा रही है।