फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle raped neice twice and shot a 29 minute long video.

चाचा ने किया दो बार रेप, बनाया वीडियो

Sun, 09 Nov 2014 11:25 PM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped neice twice and shot a 29 minute long video.

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक चाचा को उसकी 13 साल की भतीजी के साथ रेप करने के लिए गिरफ्तार किया है। यह घटना दिवाली के एक सप्ताह पहले पूर्वी दिल्ली में घटित हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस 25 वर्षीय चाचा ने न सिर्फ अपनी भतीजी के साथ रेप किया बल्कि उसका पूरे 29 मिनट का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भी भेजा।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, मधुर वर्मा ने बताया कि दोषी चाचा को रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी पीड़िता के घर में ही रहता है। वह लड़की का दूर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की दोस्त ने मां को बताया लोग देख रहे हैं वीडियो

Uncle raped neice twice and shot a 29 minute long video.

दिल्ली महिला आयोग में कांउसिलर, एडवोकेट शुभ्रा मेंडीरत्ता जो दिल्ली महिला आयोग में कांउसिलर भी हैं ने कहा कि, लड़की ने इस घटना के बारे में अपनी मां को नहीं बताया था। लड़की की सहेली ने मां को बताया कि उसकी बेटी का वीडियो आस-पड़ोस में लोग देख रहे हैं।

इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लड़की का रेप तब किया जब घर में वह अकेली थी। आरोपी ने उसका दो बार रेप किया। पहली बार रक्षाबंधन से पहले और दूसरी बार दिवाली से पहले।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने रेप का वीडियो बनाकर अपने कुछ दोस्तों को भेजा। लेकिन उसके बाद उन लोगों ने उसे और लोगों को भेज दिया और इस तरह लड़की के दोस्तों को भी इस बारे में पता चला। तब उसकी सहेली ने पीड़िता की मां को ये बात बताई।

जब मां ने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो वह कमजोर पड़ गई और उसने बताया कि जिस आदमी को वह चाचा कहती है उसी आदमी ने उसका दो बार रेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पीड़िता के घर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed