फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uncle rape a girl with his friend and then sell her on one lakhs

गैंगरेप के बाद 'चाचा' ने एक लाख में बेचा

Wed, 09 Jul 2014 03:26 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
uncle rape a girl with his friend and then sell her on one lakhs

गाजियाबाद के गोविंदपुरम से चार माह पहले अगवा की गई युवती को कविनगर पुलिस ने नंदग्राम से बरामद कर लिया है। मुंहबोले चाचा यतेंद्र और दो महिलाओं रानी और ऊषा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसके पिता के दोस्त और मुंहबोले चाचा ने बेहोश कर उसका अपहरण किया था।

चाचा और दो अन्य युवकों ने उसके साथ कई दिन तक गैंगरेप किया, इसके बाद दो महिलाओं की मदद से उसे लोनी के युवक को एक लाख रुपये में बेच दिया गया, जिसने उससे कथित तौर पर शादी कर ली।

विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था बेहोश

uncle rape a girl with his friend and then sell her on one lakhs

गोविंदपुरम में रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया की उनकी बेटी (21) घर से ही लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद न मिलने पर 4 मार्च 2014 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि वारदात के दिन वह घर पर झाडू लगा रही थी। गोविंदपुरम निवासी मुंहबोले चाचा यतेंद्र ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका घर से अपहरण कर लिया था। उसे नंदग्राम निवासी रानी उर्फ सुखी के घर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया था।

यतेंद्र ने रानी और लोनी निवासी ऊषा और वीरपाल के साथ मिलकर उसे लोनी निवासी अंकित उर्फ जयपाल उर्फ शेखर को एक लाख रुपये में बेच दिया था।

गंगा स्नान पर हुई थी मुलाकात

uncle rape a girl with his friend and then sell her on one lakhs

पीड़िता ने बताया कि कथित पति उसे हमेशा घर में बंद कर रखता था। घर से भागने पर जान से मारने की धमकी देता था। गिरफ्तार ऊषा और रानी ने बताया कि उन्होंने पीड़िता की मर्जी से उसकी शादी कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि वह ज्येष्ठ दशहरे के दौरान कथित पति के साथ अनूपशहर गई थी। वहां उसे गोविंदपुरम में रहने वाली उनकी पड़ोसन ने उसे पहचान लिया था।

उसने आपबीती पड़ोसन को सुनाई थी। पड़ोसन ने उसकी मां को बताया। मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने यतेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed