फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uber cab looted from driver

चालक की पिटाई कर उबर कैब लूटी

Sat, 05 Nov 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Nov 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
uber cab looted from driver

कापसहेड़ा इलाके में सवारी बनकर तीन बदमाशों ने उबर कैब लूट ली। बदमाशों ने सुनसान जगह पर चालक की जमकर पिटाई की और सेंट्रो कार लेकर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलत: गांव जखोदा झज्जर निवासी दीपक (24) सपरिवार छावला में किराये के मकान में रहता है। वह उबर कंपनी की कैब चलाता है। गत 2 नवंबर की देर रात डेढ़ बजे वह गुरुग्राम के लिए निकला। नजफगढ़ मेन रोड पर तीन लड़कों ने उसे कार रोकने का इशारा किया। कार रोकने पर युवकों ने उससे गुरुग्राम जाने की बात कही।
विज्ञापन


तीनों युवक कार में सवार हो गए। बिजवासन रोड ओबराय फार्म हाउस के पास एक युवक ने पेशाब करने का बहाना बनाकर पीड़ित को कार रोकने के लिए कहा। कार के रुकते ही पीछे बैठा युवक बाहर निकला और चालक के गेट को खोलकर दीपक के सिर पर किसी हथियार से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दीपक की बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने भी लात-घूंसों से पीड़ित की पिटाई कर दी और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। एक युवक ने चालक से कार की चाबी छीनी और सभी बदमाश कार समेत कापसहेड़ा लाल बत्ती की ओर भाग गए। दीपक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दीपक के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed