उबर कैब चालक की हत्या, कार की सीट बेल्ट से बना था गले में फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 काला पत्थर अंडरपास के पास बृहस्पतिवार सुबह कार में उबर कैब चालक का शव बरामद हुआ। सेक्टर-58 पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल व पहचान पत्र से उसकी पहचान की।
चालक दिन में कार चलाता था, लेकिन बुधवार रात कार लेकर निकला था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, साले रमन चौहान के साथ सुखबीर (36) गाजियाबाद में रहकर अपनी कार को उबर के लिए चला रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे उसकी कार काला पत्थर अंडरपास के पास खड़ी मिली।
दो दिन पहले साले की बीवी से कही थी मरने की बात
राहगीरों ने कार में उसे मृत अवस्था में देखा। सुखबीर चालक सीट पर था और पिछली सीट की बेल्ट से गले में फंदा लगा हुआ था। पुलिस हत्या के कोण से मामले की जांच कर रही है।
सीओ द्वितीय अरविंद यादव ने बताया कि दो दिन पहले उसने साले की बीवी से मरने की बात कही थी। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसे सांस लेने में तकलीफ होती थी जिसकी दवाई भी खा रहा था। इसके चार बच्चे हैं।
प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पिछली सीट की बेल्ट से गला कसा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल सकेगा, लेकिन पुलिस हत्या के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।
-अरविंद यादव, सीओ द्वितीय