टायर के एक शोरूम से हथियारों के बल पर सात लाख के टायर चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिकअम में अवैध हथियारों से लैस होकर आए पांच बदमाशों ने दो युवकों की कनपटी पर तमंचा लगाकर गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर स्थित टायर के शोरूम से सात लाख रुपये के टायर चोरी कर लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। आधा घंटे से ज्यादा समय तक बदमाश शोरूम में रहे।
पुलिस थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर शहर के व्यापारी हरी खुराना का टायर का शोरूम है। इस शोरूम पर पिछले 12 वर्षों से काम करने वाले दो युवक तारीफ एवं दामोदर रात्रि को यहीं पर सोते हैं। रविवार की रात्रि को प्रतिदिन की तरह तरीफ शोरूम के बाहर चौकीदारी कर रहा था जबकि दामोदर शोरूम के अंदर सो रहा था।
रात्रि दो बजे के लगभग अचानक बड़ी वाली पिकअप तारीफ के पास आकर रुकी और जब तक ताहिर संभलता एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाने के साथ मुंह दबोच लिया। बदमाश ने तारीफ के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उससे शोरूम का शटर खोलने के लिए कहा।
अवैध हथियारों से लैस बदमाशों के खौफ से तारीफ ने शोरूम का शटर खोलने के साथ-साथ उसके अंदर का शीशे का दरवाजा भी खोल दिया। बदमाशों ने तुरंत ही दामोदर की कनपटी पर भी तमंचा लगा दिया। दोनों घबरा गए। बदमाशों ने शोरूम में रखे ट्रकों के 200 टायरों को आसानी से चोरी कर लिया। टायरों की कीमत लगभग सात लाख रुपये है।
मालिक की बाइक भी ले गए बदमाश
इतना ही नहीं शोरूम के अंदर खड़ी हरी खुराना की बाइक को भी बदमाश अपने साथ ले गए। गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर स्थित इस शोरूम पर अज्ञात बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगा रहे रहे हैं कि जब बदमाश इस वारदात को अंजाम दे रहे थे तो पुलिस की गश्त में ड्यूटी कर रहे जवान कहां थे? आधा घंटा तक एक बार भी क्यों पुलिस की गाड़ी गश्त में यहां पर नहीं पहुुंची।
हरी खुराना के शोरूम में बदमाशों द्वारा अवैध हथियारों के बल पर की गई टायरों की चोरी की शिकायत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को दबोचने के साथ-साथ चोरी किए गए टायरों को भी बरामद किया जाएगा।-रमेश चंद सब इंस्पेक्टर , पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका।