{"_id":"5c04de79bdec2241d2001d5c","slug":"two-women-sexually-assaulted-by-a-man-in-greater-noida-dadri-then-filmed-obscene-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिला कर दो महिलाओं से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिला कर दो महिलाओं से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिला कर दो महिलाओं के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने सोमवार को बताया कि दादरी के मोहल्ला मेवातीयान निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फुरकान नामक व्यक्ति ने गत 20 अक्टूबर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो को लेकर फुरकान ने उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उससे बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला ने थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 नवंबर को जुल्फिकार नामक व्यक्ति तथा उसके दो साथियों ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उससे बलात्कार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।