फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two woman gang rapes in delhi

नौकरी के लिए बुलाकर फ्लैट में गैंगरेप

Sat, 14 Jun 2014 05:13 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:13 AM IST
विज्ञापन
Two woman gang rapes in delhi

दिल्ली के उत्तम नगर में नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं को अगवा कर उनसे गैंगरेप किया गया। जांच में दोनों को देहव्यापार में धकेले जाने की साजिश का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला पर पीड़ितों को देहव्यापार में धकेलने और चार युवकों पर गैंगरेप करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उत्तम नगर निवासी 30 व 35 वर्षीय दो महिलाओं ने बृहस्पतिवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई। वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है। आरोपियों की उम्र 20 से 35 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक, राजराधा पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले खुद किए दुराचार, फिर दोस्तों को बुला लिए

Two woman gang rapes in delhi

महिलाओं ने बताया कि राजराधा (50) ने उनको काम दिलाने के नाम पर बृहस्पतिवार को उत्तम नगर में बुलाया। वहां राजराधा ने उन्हें दो युवकों से मिलाया। इसके बाद वे उनको अगवा कर कार में द्वारका स्थित एक फ्लैट पर ले गए।

इस बीच आरोपियों के दो अन्य सहयोगी भी वहां आ गए। आरोप है कि चारों ने वहां उनसे गैंगरेप किया और शाम को उत्तम नगर में छोड़कर भाग गए।

पूछताछ में राजराधा ने पुलिस को बताया कि वह दोनों महिलाओं को देहव्यापार में धकेलना चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने दीपक, आत्माराम, पवन और श्रवण को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed