फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two wierd rape in Ghaziabad

70 वर्षीय बुजुर्ग और 5 साल की मासूम से दरिंदगी

Fri, 11 Jul 2014 01:49 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Two wierd rape in Ghaziabad

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव में 70 साल की वृद्ध 17 जून की रात घर में अकेली थी। आरोप है कि 16-17 साल के पड़ोसी तीन लड़कों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडे से चोटें पहुंचाईं। आरोपियों में दो भाई हैं, जबकि तीसरा उनका कजन है।

विज्ञापन


बदनामी की वजह से कुछ दिन मामले को दबाए रखा गया, लेकिन 26 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई। पंचायत में भी समझौता नहीं हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अब मामले को सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन


परिजनों का दावा है कि वृद्ध से गैंगरेप भी किया गया था। दूसरी तरफ, एसएचओ ने बताया कि मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों में मकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रोगी करते हैं ऐसी हरकतें

Two wierd rape in Ghaziabad

मनोचिकित्सक डॉ. आर चंद्रा कहते हैं कि ऐसी हरकतें करने वाले सीजोफ्रेनिया बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। माहौल के कारण इनका मानसिक स्तर कमजोर हो जाता है और वे हैवान बन जाते हैं।

मसूरी में 70 साल की वृद्धा और कविनगर में पांच साल की मूकबधिर बच्ची से दरिंदगी की गई। दोनों के प्राइवेट पार्ट्स को क्षतिग्रस्त किया गया है। वृद्धा से दरिंदगी करने के आरोपी तीन नाबालिग छात्र हैं, जो 12वीं में पढ़ते हैं।

वृद्धा के परिजन गैंगरेप का भी आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस मेडिकल में रेप की पुष्टि से इनकार कर रही है। दूसरी तरफ, बच्ची से दरिंदगी करने वालों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रेप की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

बच्‍ची का प्राइवेट पार्ट बूरी तरह जख्मी

Two wierd rape in Ghaziabad

गाजियाबाद के हरसांव में बुधवार रात लावारिस हालत में मिली मूकबधिर बच्ची (5) से दरिंदगी की गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट को इस कदर जख्मी किया गया है कि मेडिकल में पता नहीं चल पा रहा है कि रेप हुआ या नहीं। जांच के लिए स्लाइड बनाई गई हैं। फिलहाल रेप की कोशिश का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

बच्ची की हालत गंभीर है, उसे मेरठ मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। एसएचओ कविनगर अरुण कुमार ने बताया कि अमर उजाला में बृहस्पतिवार को खबर पढ़कर बच्ची के परिजनों को पता चला। बच्ची का परिवार झारखंड का रहने वाला है और कविनगर सेक्टर-4 में रहता है।

पिता ने बताया कि बच्ची मंदबुद्धि है, जिस कारण उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। पांच जुलाई को वह घर से निकल गई थी, तब से लापता थी। परिजन उसे तलाश रहे थे। एसएचओ ने बताया कि उसके साथ हैवानियत किसने की, यह पता नहीं चल सका है। जांच जारी है पुलिस के मुताबिक, रेप की पुष्टि के लिए बच्ची की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो चुका है।

रिसेप्शनिस्ट से रेप मामले में मिले सुराग

Two wierd rape in Ghaziabad
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुए रिसेप्शनिस्ट से रेप के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों की मानें तो कॉल लोकेशन से यह बात साफ हो गई है कि घटना के दिन रिसेप्शनिस्ट वैशाली आई ही नहीं थी। इतना ही नहीं वह अपने साथी के साथ गाजियाबाद से नोएडा गई थी। उधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासे की बात कह रही है।

वहीं, दूसरी ओर गाजियाबाद में ही मुरादनगर के जलालपुर रोड निवासी महिला को मोबाइल पर मनचला अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह से कोई मोबाइल पर गाली गलौच कर और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed