{"_id":"5842ccfd4f1c1b626bde750f","slug":"two-story-house-fallen-during-the-excavation-of-the-basement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:24 AM IST
सार
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
दोपहर में हुई घटना
विज्ञापन
गिरा मकान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खेड़ी एंकलेव में बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान गिर कर मलबे में तब्दील हो गया। इस घटना में किसी के हताहत अथवा घायल होने की खबर नहीं है। सूचना पर पहुंची सिकरौना चौकी पुलिस ने मकान मालिक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेड़ी गुजरान गांव के पास खेड़ी एंकलेव में अनोखेलाल नामक व्यक्ति का दो मंजिला मकान है। उन्हीं़6 के बगल में हथीन निवासी तेज सिंह वर्मा का 100 गज का प्लॉट है। तेज सिंह ने इस प्लॉट में बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई करवाई थी।
शुक्रवार मकान मालिक अनोखे लाल और उसके किराएदार अपने-अपने काम पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे अनोखे लाल की पत्नी व बच्चे मकान से बाहर धूप सेक रहे थे। इसी दौरान दो मंजिला मकान गिरकर मलवे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि हादसे के वक्त बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर भी खाना खाने के लिए दूर बैठे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सिकरौना चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पीड़ित के बयान ले लिए हैं। चौकी प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।