{"_id":"59fde8c24f1c1bc8678b9412","slug":"two-siblings-arrested-for-smuggling-fake-currency-more-than-70-cases-are-registered-against-both","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट की तस्करी में दो सगे भाई गिरफ्तार, एक काट चुका है उम्रकैद की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट की तस्करी में दो सगे भाई गिरफ्तार, एक काट चुका है उम्रकैद की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी महल थाना पुलिस ने नकली नोट की तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 96 हजार के नकली नोट के अलावा कलर प्रिंटर, नोट बनाने में इस्तेमाल कागज व अन्य सामान मिले हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद यासीन (55) और मोहम्मद अकील (52) के रूप में हुई है। दोनों पर करीब 70 मामले दर्ज हैं। यासीन हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिल रही थी कि इलाके में दो बदमाश नकली नोट की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने जांच करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इनके पास से 96 हजार के नकली नोट मिले। जिसमें पांच सौ, एक सौ और 50 के नोट शामिल थे। यासीन ने पुलिस को बताया कि जेल में उसकी मुलाकात वसीम नाम के बदमाश से हुई थी।
उसने नकली नोट बनाने का गुर वसीम से सीखा। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों मिलकर अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये के नकली नोट को होटलों, पेट्रोल पंपों और अन्य जगहों पर चला चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों भाई चांदनी महल थाने के घोषित बदमाश हैं। इन पर करीब 70 मामले दर्ज हैं। कश्मीरी गेट इलाके में एक सिपाही की गोली मारकर हत्या करने के मामले में यासीन उम्र कैद की सजा काट चुका है।