{"_id":"583bcf954f1c1b0e1ede5190","slug":"two-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद हमले में शामिल आतंकियों के शव कब्र से निकालने का प्रयास कर रहे दो आरोपी बरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संसद हमले में शामिल आतंकियों के शव कब्र से निकालने का प्रयास कर रहे दो आरोपी बरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने 2001 मेें संसद पर हमला करने वाले आतंकियों के शव कब्र से निकालने की कोशिश करने के आरोपी दो लोगों को संदेह का लाभ देेते हुए बरी कर दिया। अदालत ने आपने फैसले में कहा अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ मामला साबित करने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों कथित रूप से गिद्धों को खिलाने के लिए शवों को कब्र से निकाल रहे थे। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा ने आरोपी रघु और विजय शर्मा को संदेह का लाभ देते हुए कहा कि यह साफ है कि अभियोजन पक्ष के गवाहों ने अदालत में विरोधाभासी बयान दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा अभियोजन पक्ष का स्वतंत्र गवाह आरोपियों की शिनाख्त के बिंदु पर मुकर गया। पुलिस अधिकारियों के बयान असंगत एवं विरोधाभासी थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार 13 दिसंबर 2001 में एक सूचना मिली थी कि संसद पर हमले के आरोपी आतंकियों के शव को कब्र से निकलने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से विजय व रघु व अन्य को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन