{"_id":"58e7c0b84f1c1b68625b4cff","slug":"two-nigerians-arrested-with-2-crores-of-cocaine-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार, रेव पार्टी में करते थे सप्लाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 करोड़ की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार, रेव पार्टी में करते थे सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की बिक्री व सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियाई युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 492 ग्राम कोकीन बरामद की गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दो करोड़ और भारतीय बाजार में दस लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी कोकीन को दिल्ली में रेव पार्टियों व पब आदि में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
अपराध शाखा उपायुक्त (नारकोटिक्स सेल) राजेश देओ के अनुसार, 1 अप्रैल को सूचना मिली थी कि उत्तम नगर में रहने वाला नाइजीरियाई युवक केन्नेडी डोमिनिक (34) दिल्ली में कोकीन की सप्लाई व बिक्री करने में लगा हुआ है। वह कोकीन देने उत्तम नगर के सोम बाजार चौक में आएगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर केन्नेडी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बढिय़ा क्वालिटी की 210 ग्राम कोकीन बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि वह नाइजीरियाई युवक अनायो गोड्सबिल से सस्ते में कोकीन लेकर महंगे दामों पर बेचता था।
केन्नेडी की निशानदेही पर मोहन गार्डन, उत्तम नगर स्थित उसके घर से अनायो (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से 282 ग्राम कोकीन बरामद की गई।