{"_id":"582f0c084f1c1bf23c8ff31f","slug":"two-minors-missing-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम भाई लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मासूम भाई लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव मायचा निवासी 10 और 7 वर्षीय दो भाई संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मायचा निवासी रामपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसका बड़ा पौत्र हरीश (10) कक्षा पांच और छोटा पौत्र पंकज (7) कक्षा एक का छात्र बृहस्पतिवार सुबह स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होती है, लेकिन दोनों इसके बाद भी काफी देर तक घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
स्कूल जाकर पड़ताल की, तो जानकारी दी गई कि दोनों बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेेकिन शुक्रवार शाम तक बच्चों का कुछ पता नहीं चला। परिजनों को उनके अपहरण व अनहोनी की आशंका है। पुलिस दोनों बच्चों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन