हताशा के आगे हारी जिंदगी, दो किशोरियों ने दी जान
- ज्योति नगर में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई
- सीलमपुर में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं सीलमपुर में मां की डांट से नाराज होकर 17 साल की किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
ज्योति नगर में मृतका की शिनाख्त आकांक्षा (17) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सी-453 एलआईजी, डीडीए फ्लैट, लोनी रोड पर रहती थी। इसके परिवार में मां गीतांजलि व एक छोटा भाई है।
मां ने आरती को डांटा था
गीतांजलि सरकारी स्कूल में टीचर हैं। बुधवार को अकांक्षा घर में अकेली थी। इस बीच उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगा रही है। वहीं सीलमपुर मामले में आरती (17) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरती अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क, यमुना खादर में रहती थी।
इसके परिवार में माता-पिता के अलावा, पांच बहन-भाई हैं। मंगलवार रात को खाना बनाने के नाम पर मां ने आरती को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने देर रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।