लूट गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की सीआईए टीम ने बुधवार की रात लूट, स्नेचिंग व चोर गिरोह के दो सदस्यों को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक व 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
ये गिरोह काफी समय से लूट, चेन स्नेचिंग और चोरियों की वारदात को देता रहा है। इस गिरोह के दो सदस्यों के हाथ आने से कई चोरियों के मामलों का खुलासा हो सकता है। इनकी मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है।
अवैध हथियार व मोटरसाइकिल भी बरामद
बुधवार को गिरफ्तार हुए लूट के गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा ने बताया कि अपराध शाखा-6 बिलासपुर
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार को आरोपियों के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी।
बताया गया कि लूट व स्नेचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी चोरी व झपटमारी के
मोबाइल आदि सामान बेचने के लिए नेशनल हाईवे 8 से धारूहेड़ा से गुड़गांव की
तरफ जाएंगे। पुलिस टीम ने नाकेबंदी करके दो लड़कों को पल्सर मोटर साइकिल
सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी अरशद (21) व राशीद (21) राजस्थान के अलवार
के रहने वाले हैं।
उनके पास से अवैध हथियार सहित चोरी की एक मोटरसाइकिल व
17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मानेसर, पटौदी,
पालम विहार, सेक्टर पांच व सदर थाना क्षेत्र में दो-दो वारदात को अंजाम
देने का खुलासा किया है। पुलिस टीम आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड में
लेकर गिरोह के अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।