फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two kashmiri boy arrested with Hashish in delhi

1.10 करोड़ की हशीश के साथ दो कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
two kashmiri boy arrested with Hashish in delhi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1.10 करोड़ की हशीश के साथ दो कश्मीरी युवकों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनंतनाग, कश्मीर निवासी शाबिर अहमद उर्फ राठेर उर्फ शाहरुख (32) व पुलवामा, कश्मीर निवासी बिलाल अहमद (39) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो दोनों ट्रक चालक हैं, वह अपने ट्रकों में गुप्त जगह बनाकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर इनके ट्रक से 13.5 किलोग्राम हशीश बरामद हुई है। पुलिस को कश्मीर में बैठे हशीश के दो कारोबारियों की तलाश है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन

    
स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी, मुंबई व कोलकाता में बढिय़ा किस्म की हशीश सप्लाई कर रहे थे। स्पेशल सेल ने इस संबंध में जानकारी जुटाना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पहाड़ी इलाकों से आरोपी हशीश लाकर दिल्ली समेत अन्य जगहों पर सप्लाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सेब व ड्राइफ्रूट लाने की आड़ में हशीश दिल्ली लेकर आ रहे हैं। इसी दौरान बृहस्पतिवार सूचना मिली कि हशीश लेकर आरोपी ताराचंद माथुर मार्ग, मोरी गेट के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने शाहरुख व बिलाल को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि यह लोग 13.5 किलो हशीश ट्रक के टूल बॉक्स में छुपाकर ला रहे थे।   
   
शाहरुख ने बताया कि सितंबर में बाढ़ आने के बाद उसका सब कुछ तबाह हो गया था। घर दुबारा से बनाने के लिए उसने 25 लाख रुपये लोन लिया। रुपये चुकाने के लिए वह ड्रग्स के धंधे में उतर गया। कश्मीर में उसकी मुलाकात अब्दुल राशिद सोनार उर्फ कसरु से हुई। 


उसने देश के अलग-अलग हिस्सों में हशीश सप्लाई करने के लिए पांच हजार रुपये किलो के हिसाब से शाहरुख को रकम दी। इसी दौरान बिलाल की मुलाकात गुलाम हसन से हुई। वह बिलाल को हशीश देकर उसे सप्लाई करवाता था। इसके बदले उसे हर किलो पर पांच हजार रुपये मिलते थे। पुलिस गुलाम हसन व अब्दुल राशिद की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed