{"_id":"9b6797e98d6191d6f77fb75845808150","slug":"two-girls-held-for-black-markerting-of-train-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन टिकट कालाबाजारी में दो लड़कियां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन टिकट कालाबाजारी में दो लड़कियां गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकटों की हो रही कालाबाजारी को लेकर शनिवार को आरपीएफ क्राइम ब्रांच दिल्ली ईस्ट व आरपीएफ पोस्ट फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने ओल्ड स्टेशन के रिजर्वेशन सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस छापामारी में कालाबाजारी के आरोप में दो लड़कियों को पकड़ लिया गया। बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर एएस थर्रान के नेतृत्व में टीम ने सुबह 10 बजे आरक्षण काउंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन
छापे के दौरान आरपीएफ टीम ने संतनगर निवासी तराना बेगम व संतोष नामक दो लड़कियों को पकड़ लिया। हालांकि लड़कियों के पास से कोई टिकट बरामद नहीं हुआ है।
आरपीएफ ने दोनों लड़कियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-144 के तहत चालान कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया। जबकि, तत्काल के असली दलालों तक टीम पहुंच ही नहीं पाई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर आरपीएफ फरीदाबाद के स्टाफ ने विभिन्न शटल गाड़ियों में अभियान चलाकर महिला बोगी में सफ र करने वाले दस पुरुष यात्रियों को पकड़ा और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-162 के तहत चालान किया।