फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two friends dead in revenge fight

बदला लेने के चक्कर में ये क्या कर डाला?

Thu, 22 May 2014 07:53 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
Two friends dead in revenge fight

बदले की आग में अंधा होकर इंसान कैसे-कैसे काम कर जाता है उसे खुद भी पता नहीं होता। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पीतमपुरा इलाके से सामने आया है।

विज्ञापन


इसमें कुछ युवकों ने बदले की आग में अंधा होकर दो दोस्तों की चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी। एक छोटी सी लड़ाई इतना बड़ा झगड़ा बन गई कि दो दोस्तों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। शायद इन दोनों को बचा लिया गया होता अगर समय रहते इनका इलाज हो जाता पर पुलिस की लापरवाही से ये भी न हो सका।
विज्ञापन


पुलिस इन्हें मरता हुआ देखकर भी इनके सामने से ये कहकर चली गई कि दूसरी पीसीआर दोनों को ले जाएगी। इससे तो यही कहा जा सकता है कि कुछ बदले ने और कुछ पुलिस की अमानवियता ने दो दोस्तों की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीतमपु‌रा में रहते थे दोनों

Two friends dead in revenge fight

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मौर्या एंक्लेव इलाके में बुधवार सुबह तीन-चार युवकों ने चाकुओं से गोदकर दो दोस्तों की हत्या कर दी। दोनों का नाम हसीन (17) और ‌विनीत (20) था।

विनीत डी-28, जीपी ब्लॉक, पीतमपुरा में रहता था। उसके परिवार में पिता महावीर, मां लतादेवी व दो भाई हैं। मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला यह परिवार करीब दस साल से यहां रह रहा है।

विनीत ने पास के सरकारी स्कूल से इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। वहीं, हसीन ए-ब्लॉक, जीपी ब्लॉक में रहता था। उसके परिवार में पिता बपाती, मां, तीन बहनें व तीन भाई हैं।

घायलों को राह में छोड़कर चली गई PCR

Two friends dead in revenge fight

विनीत के भाई संदीप ने बताया कि मंगलवार शाम को हसीन का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बुधवार सुबह तीन-चार युवकों ने हसीनपर हमला कर दिया। विनीत ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया गया।

उसके सीने और पेट में कई चाकू लगे जबकि हसीन के पेट और गर्दन में चाकू लगे हैं। आरोप है कि पास से गुजर रही पीसीआर को रोककर लोगों ने घायलों को अस्पताल लेकर चलने के लिए कहा तो उन्होंने दूसरी पीसीआर आने की बात कही और चले गए।

काफी देर बात लोग ऑटो से दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त एन. संबंदन ने कहा कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।

मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर

Two friends dead in revenge fight

दिल्ली में एक दिन में दो डबल मर्डर केस की घटनाएं सामने आईं। पहला में दो दोस्तों की हत्या का मामला है तो दूसरा मां-बेटी की हत्या का मामला है। तिलक नगर इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है।

तिलक विहार स्थित विधवा कालोनी में रहने वाली जसबीर कौर, उनकी बेटी व बेटे पर कुछ लोगों ने बुधवार शाम चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जसबीर कौर व उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे को गंभीर हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed