{"_id":"591f15b34f1c1b8b51f2577c","slug":"two-crook-arrested-with-theft-bike-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी को नोट बताकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज की गड्डी को नोट बताकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने कागज की गड्डी के ऊपर असली नोट डालकर ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। उन्हें नोट की गड्डी दिखाकर प्रलोभन देते थे और फिर उनसे गहने ठग लेते थे। इनके पास से पुलिस ने चोरी की स्कूटी, एक मोबाइल फोन और और नकली नोट का एक पैकेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की पहचान निहाल विहार निवासी लक्ष्मण (35) और रघुवीर नगर निवासी दीपक (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार स्पेशल स्टाफ की टीम को दोनों बदमाशों के राजौरी गार्डन इलाके में आने की सूचना मिली थी। स्कूटी से पहुंचे बदमाशों को रोककर पुलिस ने स्कूटी के कागजात दिखाने को कहा। लेकिन उनके पास कागजात नहीं थे। जांच में पता चला कि बदमाशों ने स्कूटी को हरिनगर से चुराया था।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान दीपक के पास से एक मोबाइल मिला, जिसे उसने जनकपुरी इलाके से ठगी की थी। इसके अलावा उनके पास नकली नोट का एक पैकेट मिला। जिसके ऊपर सिर्फ पचास रुपये थे जबकि नीचे में कागज के टुकड़े को नोट का शक्ल दिया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के समय वह पीड़ित को कहते हैं कि उन्हें मालिक ने निकाल दिया है। वह मालिक के रुपये चुराकर आ गया है। आरोपी पीड़ितों को रुपये ले लेने और इसके बदले में गहने देने की बात कहता है। गड्डी देखकर कई लोग प्रलोभन में आकर बदमाशों के शिकार हो जाते हैं।