फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cars were used in attack on bjp leader teotia

तेवतिया पर हमले में दो कारों का हुआ इस्तेमाल, दस हमलावरों ने बरसाई गोली

Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two cars were used in attack on bjp leader teotia
ब्रजपाल तेवतिया पर हमला - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले में एक नहीं बल्कि दो फॉर्च्यूनर कारों का इस्तेमाल हुआ था। शुक्रवार शाम भाजपा नेता के प्राइवेट गार्ड ने दो फॉर्च्यूनर में सवार आठ-दस अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गार्ड का कहना है कि पहले हमलावरों ने तेवतिया की स्कार्पियो पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। गौतमबुद्धनगर जारचा के छायसा गांव निवासी मोहकम सिंह गाजियाबाद कविनगर आरएच 98 निवासी ब्रजपाल तेवतिया का प्राइवेट गार्ड है। 
विज्ञापन


जब तेवतिया की कार पर हमला हुआ मोहकम सिंह पीछे वाली स्कार्पियो में सवार था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार शाम करीब सवा सात बजे वह मुरादनगर कस्बे से गाजियाबाद के लिए लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड तहरीर पर अज्ञात में की गई रिपोर्ट दर्ज

Two cars were used in attack on bjp leader teotia
ब्रजपाल तेवतिया पर हमला - फोटो : अमर उजाला

तेवतिया की स्कार्पियो आगे थी, जिसमें तेवतिया के साथ चालक मोहन, इंद्रपाल, अशोक और रामपाल यादव सवार थे। जबकि पीछे वाली स्कार्पियोमें मोहकम सिंह, गनर विपिन, सुशील और चालक बबलू था। 

टेलीफोन एक्सचेंज के पास अचानक फॉर्च्यूनर में सवार सात-आठ हमलावरों ने ब्रजपाल तेवतिया की कार घेर ली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच जब बचाव में पीछे वाली स्कार्पियो से गोली चली तो हमलावरों ने उस कार पर भी गोलियां बरसा दीं और मुरादनगर की ओर फरार हो गए। 

आनन-फानन में ब्रजपाल तेवतिया को गाजियाबाद अस्पताल में पहुंचाया गया। एसओ मुरादनगर सुबोध सक्सेना ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
    
ये हैं छह घायल
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया निवासी कविनगर गाजियाबाद, रामपाल यादव प्राइवेट गनर निवासी एटा, अशोक प्राइवेट गनर नगला सखी फरिहा जिला
फिरोजाबाद, मोहकम सिंह गार्ड निवासी छायसा जारचा गौतमबुद्धनगर, विपिन प्राइवेट गनर निवासी लेथरा कांठ शाहजहांपुर गोली लगने से घायल हैं।
इनमें से ब्रजपाल, रामपाल, अशोक नोएडा फोर्टिस और मोहकम, इंद्रपाल, विपिन गाजियाबाद सर्वोदय नगर अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed