{"_id":"15157e14524baa30a9117ae6da4a0a1e","slug":"two-boys-kidnaped-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले तो फिर वापस नहीं लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से निकले तो फिर वापस नहीं लौटे
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में अलग-अलग स्थानों से दो बच्चे गायब हो गए। दोनों ही घर से बाहर निकले और फिर मिले ही नहीं। इनमें एक बारहवीं का छात्र है, जबकि दूसरे की उम्र नौ साल है।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
खांडसा रोड स्थित राजीव कॉलोनी में रहने वाले अमर सिंह का 17 वर्षीय बेटा सज्जन सिंह दो दिन पहले संदिग्ध हालत में गायब हो गया। छात्र खांडसा रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं का छात्र है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:प्रेमी जोड़ा टहलते-टहलते पटरी पर लेटा, ट्रेन आई और...
विज्ञापन
22 जनवरी को वह घर से स्कूल के लिए निकला, उस समय उसका भाई मदन मोहन भी साथ था। भाई के अनुसार, शांतिनगर के पास वह उसे छोड़कर अकेला निकल गया। 22 जनवरी को सज्जन घर नहीं लौटा, जब स्कूल में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आया।
इसी तरह, बिहार निवासी मोहम्मद मुतीम ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को शिकायत में बताया किवह अपने परिवार के साथ अशोक विहार फेज दो में रहता है। 22 जनवरी को उसका नौ वर्षीय बेटा इंजमाम-उल-हक उर्फ भोलू घर से सेक्टर पांच चौक तक घूमने गया लेकिन वापिस नहीं लौटा।