फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested on loot case.

दिल्ली: जहरखुरानी में बंटी-बबली गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Sep 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
two arrested on loot case.

दिल्ली पुलिस व आरपीएफ ने ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को बेहोश कर सामान लूटने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। ये पहले सवारी से दोस्ती करते थे, फिर नशीली चाय पिलाकर उनका सामान लेकर भाग जाते थे।

विज्ञापन


रेलवे के उपायुक्त संजय भाटिया के अनुसार चार सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस की टीम ने देखा कि दो महिला और दो पुरुष एक बच्चे के साथ चादर बिछाकर प्लेटफार्म नंबर-एक पर बैठे हैं। कुछ देर बाद एक महिला और पुरुष बेहोश हो गए। साथ में बैठी दूसरी महिला और पुरुष वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें- अश्लील वीडियो भेजकर पूछा, 'मुझसे दोस्ती करोगी'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान हवेली चौक, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश निवासी नीटू उर्फ नितिन और उसकी पत्नी मीनू के रूप में हुई। ये पीड़ित दंपति से रेलवे स्टेशन पर ही मिले थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पीड़ित दंपति को नशीली चाय पिला दी थी।

बेहोश होने पर उनका सामान लेकर भाग रहे थे। इनके कब्जे से पीड़ित दंपति का इलेक्शन आईकार्ड, नगदी और मोबाइल बरामद कर लिया गया। इसके अलावा एक बैग, दो लेडिज सूट, 11 मोबाइल फोन, छह लेडी पर्स और नशे की 20 गोलियां बरामद हुई हैं।

पढ़ें-एक ही व्यक्ति के घर व दफ्तर से लाखों की चोरी

पुलिस के अनुसार आरोपी नीटू की मीनू से आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। ऐश की जिंदगी जीने के लिए ये आपराधिक वारदात करने लगे। पहली बार उसे टीटरोन, जिला सहारनपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दंपति रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में पहुंच जाते थे। इसके बाद सवारी से दोस्त करते थे। जहां सवारी को जाना होता था, आरोपी भी वहीं जाने की बात कहते थे। इसके बाद ये सवारी को नशीली चाय और कोल्ड ड्रिंक पिला देते थे। बेहोश होते ही आरोपी सामान लेकर गायब हो जाते थे।


फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार
न्यू अशोक नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पास से पुलिस का एक फर्जी पहचान पत्र व वर्दी मिली है। वह 17 वर्षीय किशोरी को अपनी पत्नी बताकर कोंडली इलाके में रह रहा था। आरोपी की पहचान विकास उर्फ हिमाचल बलियान उर्फ चीकू (34) के रूप में हुई है। वह मेरठ के कंकड़खेड़ा का रहने वाला है।

आरोपी मेरठ से किशोरी को अगवा कर यहां लाया था। उस पर मेरठ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार रात पुलिस को पुलिस ने विकास को मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। इससे पहले मेरठ पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोंडली स्थित उसके मकान पर दबिश देकर किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया।

हालांकि इस दौरान आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। मेरठ पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई। उसके बाद दिल्ली की न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने रात में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विकास के पिता यूपी पुलिस में हेडकांस्टेबल हैं। दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस को विकास की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed