{"_id":"58b6bcc54f1c1bbe1c831727","slug":"two-arrested-in-fake-currency-note-issue-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल के भुगतान में नकली नोट देने पर दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल के भुगतान में नकली नोट देने पर दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉल के क्लब मेें खाने-पीने के बिल का भुगतान नक ली नोटों से किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में क्लब स्टाफ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है, जबकि तीसरा आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर पकडे़ गए आरोपियों को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिरोज गांधी कालोनी निवासी सोनू सौदा ने बताया कि वह डीएलएफ फेज-1 गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीटी मेगा मॉल के एंजोय क्लब में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की रात उनके क्लब में तीन लोग आए, जिन्होंने क्लब में खूब खाया-पीया, जिसका बिल 8900 रुपये बना। इन लोगाें ने भुगतान के रूप में 5100 रुपये दिए जो कि सभी 100-100 के नोट थे। इन नोटों को चेक किया गया तो सभी नोट नकली निकले।
विज्ञापन
इन्हाेंने पूछने पर अपना नाम कैप्टन सिंह गांव ठेरीवैल जिला गुरदासपुर पंजाब, दूसरे व तीसरे ने रोमी सिंह व बिट्टू निवासी गांव रायपुर कला जिला अमृतसर बताया। बिल के पूरे पैसे मांगने पर बिट्टू ने कहा कि नीचे उसकी गाड़ी खड़ी है, वह गाड़ी से पैसे लेकर आ रहा है, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
जिसके बाद कैप्टन व रोमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को बताया गया कि इन लोगों ने बिल के भुगतान में नकली रुपये दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में इन आरोपियों को पंजाब लेकर जाया जाएगा तथा पता लगाया जाएगा कि नकली नोट मामले का सरगना कौन है और कहां से इनके पास ये नकली नोट आए।
उन्होंने बताया कि कैप्टन यहां दौलताबाद में किराये के मकान में रहता है और यहां कंपनियों को लेबर सप्लाई करता है। रोमी व बिट्टू उसके दोस्त हैं, वह पंजाब से यहां उससे मिलने के लिए आए थे।