पांच व दस के सिक्के बनाने वाली नकली टकसालों का पर्दाफाश, चाचा-भतीजे गिरफ्तार
स्पेशल सेल ने पांच व दस के नकली सिक्के बनाने व सप्लाई करने वाले हिसार, हरियाणा निवासी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच लाख 76 हजार 565 रुपये की कीमत के पांच व दस रुपये के नकली सिक्के बरामद किए हैं।
आरोपी कई सालों से नकली सिक्के बनाने व सप्लाई करने का गोरखधंधा चला रहा थे। ये अपनी टकसाल में सौ रुपये का सिक्का भी बनाने लग गए थे और जल्द ही उसे मार्केट में सप्लाई करने वाले थे।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार सेल में तैनात एसीपी अखिलेश यादव की टीम को नकली टकसाल व बाजार व मॉल में पांच व दस रुपये के नकली सिक्के सप्लाई होने की सूचना मिली थी।
पुलिस को जांच में पता लगा कि हिसार, हरियाणा निवासी गुलशन(58) व उसका भतीजा सचिन उर्फ सोनू(38)इस गोरखधंधे में लगे हुए हैं। ये दोनों शिव विहार, निलोठी एक्सटेंशन दिल्ली में हैं।
इस सूचना के बाद एसीपी अखिलेश यादव की देखरेख में बनी इंस्पेक्टर विनय कुमार व प्रवीण कुमार की टीम ने सात अक्तूबर को 50 फुटा रोड, शिव विहार, निलोठी एक्सटेंशन में घेराबंदी की और कार में आए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गुलशन के कब्जे नकली सिक्के बनाने की डाई और पांच रुपये के113 नकली सिक्के व सचिन उर्फसोनू के कब्जे से 20 हजार रुपये के100 नकली सिक्के बरामद किए गए।
इनके विजय लक्ष्मी पार्क, शिव विहार निलोठी दिल्ली के किराए पर ले रखे कमरे से 10 केसिक्के बरामद किए गए। कुल 357565 रुपये के नकली सिक्के बरामद किए गए।
इनकी निशानदेही पर अंबाला, हरियाणा स्थित टकसाल में दबिश दी और वहां से 82030 रुपये के नकली सिक्के, पॉली सिलेर मशीन आदि सामान बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के नवलगढ़, चुरू में स्थित टकसाल में दबिश दी और वहां से 1.37 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।
सोमवार शाम को पुलिस राजस्थान में दबिश दे रही थी। गुलशन लाहोरिया चौक, मजिस्द वाली गली, लॉड कृष्णा स्कूल के पास हिसार, हरियाणा और सचिन अरबन एस्टेट-दो, हिसार, हरियाणा का रहने वाला है।
ड्राईक्लीन की दुकान में आग लगने के बाद नकली सिक्कों की सप्लाई करने लगा
गुलशन ने पूछताछ में बताया कि वह परीजात चौक, हिसार में ड्राईक्लीन की दुकान चलाता था। वर्ष 2013 में उसकी दुकान में आग लग गई थी और उसे काफी नुकसान हो गया था। वर्ष 2014 में वह रमेश वर्मा के संपर्कमें आया।
रमेश वर्मा केकहने पर वह पांच व दस केनकली सिक्के कमीशन पर सप्लाई करने लगा। गुलशन ने अपने भतीजे सचिन को भी रमेश वर्मा से मिलवाया। रमेश ने दोनों को उत्तम नगर, दिल्ली निवासी स्विकर लुथरा उर्फ सोनू से मिलवाया।
वर्ष 2015 में रमेश ने इन्हें चरखी दादरी,हरियाणा निवासी नरेश से मिलवाया। वर्ष 2015 के आखिर में रमेश ने गुलशन व सचिन को टकसाल लगाने को कहा। इसके बाद शाह इंडस्ट्रीयल एरिया, अंबाला में नकली टकसाल लगाई। अंबाला में पुलिस को दवाब बढने लगा तो चुरू में नकली टकसाल लगाई।
दिल्ली-एनसीआर में नकली सिक्के सप्लाई करते थे
स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार ये पांच व दस के नकली सिक्के दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई करते थे। सचिन का पहले अंबाला में कारों का कूलेंट बनाने का व्यवसाय था। ये जनवरी, 2016 में गिरफ्तार हुआ था और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।