{"_id":"5a2a96804f1c1b9e678c0548","slug":"two-arrested-in-amt-loot-case-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला के भोरगढ़ में एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास एक स्विफ्ट कार और मशीन तोड़ने वाले औजार मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जटखोर गांव निवासी प्रवीण (30), मोहित (21) और नरेश (25) के रूप में हुई।
जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात नरेला के भोरगढ़ गांव में तीन युवक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को तोड़ रहे थे। गश्त के दौरान युवकों को देखकर पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो आरोपी स्विफ्ट कार पर सवार होकर फरार हो गए।
जबकि पुलिस ने प्रवीण को मौके पर दबोच लिया। पीसीआर ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने प्रवीण से भागे बदमाश की पहचान करवाकर उनकी तलाश शुरू की। फरार बदमाशों मोहित और नरेश को घोगा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती के लिए लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को विजय विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन तलाशी के दौरान बाइक पर सवार बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर दबोचा।
बदमाशों की पहचान बेगमपुर निवासी अमित और रंजीत उर्फ गोल्डी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट के सामान को बेचकर गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देते थे। ब्यूरो