फार्म हाउस पर 20 लोगों ने तीन युवतियों को बनाया बंधक फिर की गैंगरेप करने की कोशिश, और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में तीन युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवतियों ने थाना एक्सप्रेसवे के एक सिपाही पर भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेने और छेड़खानी का आरोप लगाया है।
युवतियों की शिकायत पर एसएसपी ने थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार मामला दो पक्षों के विवाद का है।
1 अप्रैल की रात एक्सप्रेसवे किनारे के एक फार्म हाउस पर साहिल ने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। यहां पर पश्चिम विहार दिल्ली निवासी तीन युवतियां भी पार्टी में शामिल होने आई थीं।
युवतियों ने शिकायत में बताया हि सुबह करीब चार बजे लगभग 20 लोगों ने फार्म हाउस पर धावा बोल दिया। इन लोगों ने तीनों युवतियों को फार्म हाउस में बने एक कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। जन्मदिन की पार्टी देने वाले साहिल ने तुरंत इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी।
सिपाही ने युवतियों को ही गाली दी
आरोप है कि सूचना देने के बाद थाना एक्सप्रेसवे का एक सिपाही प्रशांत मलिक सादे कपड़ों में निजी स्कॉर्पियो गाड़ी से मौके पर पहुंचा। प्रशांत ने आरोपियों के प्रभाव में आकर उल्टा उन्हीं लोगों से गाली गलौच शुरू कर दी।
उसने साहिल और उसके दोस्तों को एक गाड़ी से थाने भेज दिया। तीनों युवतियों को उसने साथ थाने ले जाने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में प्रशांत ने युवतियों से अश्लील हरकत की।
थाने ले जाकर उसने 20 हजार रुपये लेने के बाद तीनों युवतियों को छोड़ा जबकि साहिल और उसके दोस्तों को पुलिस ने शाम को छोड़ा। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी पक्ष की तहरीर पर साहिल के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली।
तेज आवाज डीजे पर हुआ था विवाद
थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पार्टी के दौरान फार्म हाउस पर सुबह चार बजे तक तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पड़ोस के दो फार्म हाउस के मालिकों दिनेश त्यागी और दीपक त्यागी ने इसका विरोध किया था।
इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में दिनेश त्यागी के चौकीदार नितीश कुमार का सिर फूट गया था। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इसके बाद बुधवार को साहिल की तरफ से तीन युवतियों ने दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत देते हुए सिपाही पर आरोप लगाया है। युवतियों की शिकायत पर सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। आरोपों में सच्चाई मिलने पर पहले से दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।