{"_id":"97d78bdf13e5f3bcbac0c9dd67e23ca1","slug":"tunda-sent-to-the-bail-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी टुंडा ने मांगी जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी टुंडा ने मांगी जमानत
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बम विशेषज्ञ आतंकी अब्दुल करीम टुंडा ने जमानत मांगी है। वह 1997 में सदर बाजार हुए बम ब्लास्ट मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
अदालत ने आवेदन पर 3 जनवरी को सुनवाई तय की है। पटियाला हाउस स्थित मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमित बंसल के समक्ष टुंडा के अधिवक्ता एमएस खान ने जमानत आवेदन दायर कर तर्क रखा कि टुंडा को फर्जी मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ मामला इसी मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने टुंडा के खिलाफ इस मामले में हत्या का प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने व आपराधिक षड्यंत्र रचने इत्यादि आरोप में मामला दर्ज कर हाल ही में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन