फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tuition teacher attempts rape with his student

ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा से शिक्षक ने की रेप की कोशिश

Sat, 28 Jun 2014 06:14 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 06:14 AM IST
विज्ञापन
Tuition teacher attempts rape with his student

गाजियाबाद में दसवीं की एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़खानी और रेप की कोशिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस मामले में छात्रा के परिजनों ने वैशाली पुलिस चौकी में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है।

वैशाली निवासी एक छात्रा पड़ोस में रहने वाले शिक्षक से ट्यूशन लेती है। बृहस्पतिवार को छात्रा रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी।

सीढ़ियों पर हाथ पकड़कर खींचने लगा

Tuition teacher attempts rape with his student

परिजनों का आरोप है कि शिक्षक के घर में कुछ लोग मौजूद थे। इस पर उसने बेटी से कुछ देर बाद आने के लिए कहा, लेकिन जब वह सीढ़ियों पर पहुंची तो शिक्षक ने हाथ पकड़कर छेड़खानी की और घर में खींचने लगा।

इस पर बेटी ने उसे धक्का देकर शोर मचा दिया और घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

एसएचओ राशिद अली ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed