{"_id":"58287a624f1c1b6729b3c1b7","slug":"truck-rams-mother-son-son-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(दादरी)
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के गांव छपरौला स्थित धर्मकांटा के सामने पैदल जा रहे महिला और उसके आठ साल के बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
इससे नाराज लोगों ने जीटी रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर ट्रैफिक बाधित कर दिया। घायल महिला का गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलत: कानपुर के गांव कौरू निवासी शील कुमार विजय नगर (गाजियाबाद) में रहता है। रविवार को उसकी पत्नी मंजू बेटे रितिक (8) को लेकर छपरौला आई थी। छपरौला में धर्मकांटा के पास दोनों को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी ने मंडी समिति से मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।