फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck-car collision, the death of three businessmen

ट्रक-कार की भिड़ंत, तीन व्यापारियों की मौत

Sat, 09 Aug 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sat, 09 Aug 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Truck-car collision, the death of three businessmen

एनएच 58 स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी के पास शुक्रवार तड़के ट्रक और कार की भीषण भिडंत में तीन मार्बल व्यापारियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में मामा भांजा और उनका कारोबारी पार्टनर शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने कार की बॉडी को काटकर शवों का बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच है।

मेरठ के अग्रसेन विहार अंसल रोड शास्त्रीनगर निवासी अमित(48) अपने भांजे पंकज(35) और बिजनेस पार्टनर बंटी(32) निवासी कुटी चौराहा शास्त्रीनगर के साथ कार से शुक्रवार तड़के करीब छह बजे राजस्थान से मेरठ लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एसआरएम यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर बने कट को क्रॉस कर मोदीनगर की ओर से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रक ने भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अमित, पंकज और बंटी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अमित गुप्ता के बेटे राहुल राजवंशी ने बताया कि तीन दिन पहले पिता कार से पंकज और बंटी के साथ राजस्थान मार्बल का सौदा करने गए थे।

अमित ने शुक्रवार सुबह पांच बजे फोन करके परिजनों को बताया था कि वह कुछ देर में मेरठ पहुंच जाएंगे।

एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि राहुल राजवंशी ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed