फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   transferred lakhs from School director's wife's account

स्कूल निदेशक की पत्नी के खाते से निजी बैंक की शाखा में ट्रांसफर कर दिए लाखों

Mon, 18 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
transferred lakhs from School director's wife's account

तीन साल पहले कैंसिल किए गए दो चेक के नंबरों पर नकली चेक बनाकर मॉडर्न स्कूल निदेशक की पत्नी के खाते से दो बार में 24.35 लाख रुपये निकाल लिए गए। नकली चेक के जरिए धनराशि का भुगतान एक निजी बैंक की कोलकाता स्थित शाखा में किया गया। बैंक खाते का स्टेटमेंट लेने गई महिला को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर सेंट्रल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मॉर्डन स्कूल के डायरेक्टर सौरभ जैन की पत्नी दीपाली जैन का खाता सेक्टर 17 स्थित आंध्रा बैंक में है। उनके मुताबिक आयकर रिटर्न भरने के लिए वह 6 जुलाई को खाते का स्टेटमेंट लेने बैंक गईं थीं। स्टेटमेंट में पता चला कि उनके खाते से 28 अक्तूबर 2015 को 14,78,791 और 29 अक्तूबर 2015 को 9,55,751 रुपये चेक के जरिये यस बैंक की कोलकाता स्थित शाखा में किसी मनीशा धर नाम की महिला के नाम ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक प्रबंधक से इस बारे में बात की। मैनेजर ने उन्हें धनराशि जारी करने वाले चेक दिखाए। उन्होंने घर मेें आकर मिलान किया तो दोनों कैंसिल चैक उनके पास ही मिले। दीपाली जैन के मुताबिक 2013 के यह दो चेक भरने में गलती होने की वजह से उन्होंने कैंसिल कर अपने पास ही रखे लिए थे जो आज भी उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उसके बाद से वह बैंक से दो चेकबुक और ले चुकी हैं। उनका आरोप है कि धोखाधड़ी में बैंक के किसी कर्मचारी की मिलीभगत है। धोखाधड़ी करने वाले को यह मालूम था कि 2013 में जारी की गई चेकबुक में से किस नंबर के चेक जारी नहीं हुए हैं यही नहीं उनके हस्ताक्षर के नमूने भी उसे मालूम थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस खाते में यह धनराशि भेजी गई थी उसमें वर्तमान में एक रुपया भी नहीं है। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed