{"_id":"57e408134f1c1b3e34a8322f","slug":"trafficking-in-stolen-car-were-seven-cases-of-disclosure-of-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार से करते थे तस्करी, सात मामलों के खुलासे का दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की कार से करते थे तस्करी, सात मामलों के खुलासे का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने चोरी की कार से शराब तस्करी करने वाले एक गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चार कार और एक बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के सात मामलों के साथ-साथ गंभीर चोट पहुंचाने के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार एक सूचना पर पुलिस ने पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक सेंट्रो कार को रोका।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि कार जनकपुरी इलाके से चुराई गई है। पुलिस ने कार में सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नांगलोई निवासी तारीक, सुनील और तौफीक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तारीक नांगलोई थाने का घोषित बदमाश है और उस पर 23 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि गैंग के बदमाश चोरी की कार से शराब तस्करी करते थे। बदमाश कार की नंबर प्लेट बदल कर वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े जाने की स्थिति में कार को मौके पर छोड़कर फरार हो जाते थे।