फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders paid millions borrowed from history-now being threatened

व्यापारी ने लाखों रुपए दिए उधार, अब हिस्ट्रीशीटर से मिल रही धमकी

Sun, 09 Oct 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Traders paid millions borrowed from history-now being threatened
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

 सेंट्रल थाना पुलिस ने सेक्टर 15ए में रहने वाले एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने पर हिस्ट्रीशीटर सतपाल मुजेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी गोल्डी नामक व्यक्ति को करीब 10 लाख रुपए उधार दिया था।

अब वह उधार के पैसे लौटाने को तैयार नहीं है। पुलिस ने गोल्डी, रवि और गौरव नामक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सेक्टर-15ए निवासी भूपेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एनएच-2 निवासी गोल्डी से उनकी दोस्ती थी।जून 2016 में गोल्डी ने अपने किसी दोस्त को 10 लाख रुपए उधार दिलवाए थे। 
विज्ञापन


लेकिन बाद में उसने लौटाने से मना कर दिया। आरोप है कि 3 जुलाई को उसके बूथ पर गोल्डी, रवि, टोपी नामक तीन व्यक्ति पहुंचे। तीनों ने पहले तो धमकी दी। रवि ने अपने फोन से बात कराई। दूसरी तरफ  से बात करने वाला खुद को सतपाल मुजेड़ी बता रहा था। मुजेड़ी ने शर्मा के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने बाद 5 अगस्त को गोल्डी ने सतपाल मुजेड़ी से बात कराई तो फिर जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हंसराज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed